अब जल्दी ही नगर परिषद कार्यालय निर्माण होने की बढ गई संभावना।शुरू हुई प्रक्रिया।

नसीमखान सांची
सांची,,, इस विश्व ऐतिहासिक स्थल की कमान संभालने वाली नगर परिषद अपने स्वयं के कार्यालय की जुगत भिडाने मे लगी है अब वह दिन दूर नहीं जब नगर परिषद अपने स्वयं के जर्जर कार्यालय को छोड़ने की संभावना बढ गई है ।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल की कमान नगर परिषद के कंधों पर बरसों से चली आ रही है हालांकि इस स्थल की कमान विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भी सम्हाल चुका है तथा प्राधिकरण द्वारा ही इस कार्यालय का निर्माण कराया गया था इसके बाद नगर परिषद अस्तित्व में आई परन्तु अपने भवनों की सुध लेने की फुरसत नहीं मिल सकी जैसे जैसे समय गुजरा परिषद कार्यालय भवन अपनी जर्जरता की कहानी स्वयं बयां करने लगा नगर परिषद भवन के हालात इतने बत्तर हो चले कि इसमे बैठनेवाले अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि भी भयभीत होने लगे इस भवन के भीतरी भाग दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी जगह जगह फर्श भी तहसनहस हो चले।और तो और अधिकारी कर्मचारियों को इस भवन के ऊपर पन्नी डालकर समय बिताना पडा ।अब इस भवन की हालत खस्ता देख परिषद ने अपने स्तर पर प्रस्ताव पारित करते हुए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी ।बताया जाता हैं कि नगर परिषद कार्यालय भवन हेतु रेलवे स्टेशन के समीप महेद्रा काम्प्लेक्स जिसे विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराया गया था वह भी पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है ।तब इस भवन को ढहा कर इस स्थल पर कार्यालय भवन निर्मित कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है इसके साथ ही इस काम्प्लेक्स भवन को पूरी तरह ढहाया जायेगा एवं इस काम्पलेक्स मे जिन व्यवसाइयों को दुकान आवंटित की गई थीं उनसे भी खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।तब संभावना बढ रही हैं कि अब नगर परिषद कार्यालय को नवीन भवन के भूमि पूजन की भी आस दिखाई देने लगी है नगर परिषद का पीछा इस जर्जर भवन से जल्दी ही छूट जायेगा ।बताया जाता है टेडर प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी हैं तथा नगर परिषद को नवीन भवन मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।अब लोगों मे भी चर्चा शुरू हो चुकी है कि नगर परिषद को नया कार्यालय भवन तो मिल जायेगा परन्तु इस भवन निर्माण की गुणवत्ता से पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होगी ।वरना सांची थाना भवन जो एक साल में ही अपनी गुणवत्ता की कहानी बयां कर चुका । कहने को तो नवीन भवन हो परन्तु गुणवत्ता विहीन निर्माण से सरकार के लाखों करोड़ों रुपये पर पलीता लग जाये ।इस कार्यालय भवन के निर्माण को उच्च स्तरीय जांच टीम की निगरानी में करने की जरुरत मेहसूस की जा रही हैं तथा लोग भी चर्चा करते दिखाई देने लगे हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार