वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्थानीय बाजार में की खरीदारी

नसीमखान

रायसेन
‘‘वोकल फॉर लोकल‘‘ को बढ़ावा देने सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रायसेन में वन परिसर तथा महामाया चौक के पास स्थानीय कुम्हारों, ग्रामीणों द्वारा लगाई गई दुकानों से दीपावली पर्व हेतु दीपक सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा प्रारंभ में वन परिसर में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए आजीविका बाजार पहुंचकर मिट्टी के दीपक, गोबर से निर्मित दीपक सहित अन्य सामग्री, सजावटी सामग्री, बैग आदि की खरीदारी की। इसके उपरांत सागर तिराहे तथा महामाया चौक पहुंचकर विभिन्न पथ विक्रेताओं से भी दीपक, सजावटी सामान, प्रसाद आदि सामग्री की खरीदारी की। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा पथ विक्रेताओं को वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने हेतु शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहितविधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिट्टी के दिए सहित अन्य सामग्री विक्रय करने वाले पथ विक्रेताओं से किसी भी प्रकार का शुल्क या कर नहीं लेने के आदेश दिए गए हैं। सभी आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं। उन्होंने सभी को धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण