मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 156177 किसानों के खाते में अंतरित की 31 करोड़ से अधिक राशिकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंदसौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में 81 लाख से अधिक हितग्राही किसानों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 10वीं किश्त की कुल 1624 करोड़ रू राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के 156177 हितग्राही किसानों के खाते में 31 करोड़ 23 लाख 54 हजार रू की राशि अंतरित की गई। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा हितग्राही किसानों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक से रायसेन जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 156177 हितग्राही किसानों के खाते में दो-दो हजार रू के मान से कुल 31 करोड़ 23 लाख 54 हजार रू की राशि अंतरित की गई है। इसमें उदयपुरा विधानसभा के 50248 हितग्राही किसानों को 100496000 रू, भोजपुर विधानसभा के 22868 हितग्राही किसानों को 45736000 रू, सांची विधानसभा के 42043 हितग्राही किसानों को 84086000 रू तथा सिलवानी विधानसभा के 41018 हितग्राही किसानों के बैंक खाते में 82036000 रू की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री दुबे द्वारा हितग्राही किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी