विधिक सेवा दिवस पर रायसेन में मैराथन दौड़, विधिक सेवा हेतु शपथ ग्रहण एवं विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन

नसीमखान

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार दिनांक 09 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर रायसेन में मैराथन दौड़, विधिक सेवा हेतु शपथ ग्रहण एवं विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री पंकज पांडे द्वारा किया गया।
        कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गयी थी। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 39ए अवसर की समानता के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने के लिए समाज के गरीब और कमजोर वर्गाे को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 22(1) विधि के समक्ष समानता सुनिश्चित करने के लिए राज्य को बाध्य करता है। एसपी श्री पंकज पाण्डेय ने कहा कि हम सभी यहां से विधिक सेवा की शपथ लेकर जाएं और वंचित व समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को जागरूक करें और उनको विधिक सेवा संस्थानों तक लाकर उन्हें विधिक सेवा दिलाने में मदद करें। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिन जैन द्वारा उपस्थित अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को विधिक सेवा की शपथ दिलाई गई।

मैराथन दौड़ का आयोजन

जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने, कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेय द्वारा  संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। मैराथन दौड़ जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर सागर तिराहे होते हुए रायसेन स्टेडियम पर समाप्त हुई।      
उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने, श्री अरविन्द दुबे जिला कलेक्टर, श्रीमती ऊषा गेडाम विशेष न्यायाधीष (एट्रोसिटी), श्री पंकज पाण्डेय पुलिस अधीक्षक, श्री सचिन जैन, श्री सुनील कुमार शौक जिला न्यायाधीष, श्री राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, सहित अन्य न्यायाधीशगण, श्री डीडी रजक जिला शिक्षा अधिकारी, श्री जलज चतुर्वेदी जिला खेल अधिकारी, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, विद्यालयों के
शिक्षकगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक), पैनल लायर्स एवं पैरालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। लगभग 500 विद्यार्थियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन समाप्ति स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजीव राव गौतम द्वारा न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नालसा एवं सालसा की योजनाओं से अवगत कराया गया।

विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन कार्यालय के फ्रंट आफिस हाल में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होर्डिंग्स एवं पंपलेट के माध्यम से प्रदर्शित की गयी।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा