युद्ध स्तर पर कार्य कर हर घर, नल से जल पहुंचाने का कार्य पूर्ण कराएं- सचिव श्री पी.नरहरि

नसीमखान
जिले में एकल योजना के कार्य 31 मार्च 2025 के पहले पूर्ण कराएं- सचिव श्री पी.नरहरि ं
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री नरहरि ने जिला स्तरीय बैठक में की जल जीवन मिशन एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री पी.नरहरि द्वारा शुक्रवार को रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक में जल जीवन मिशन और जल निगम द्वारा संचालित जल प्रदाय योजनाओं तथा प्रगतिरत कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव श्री पी.नरहरि ने समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन शासन का महत्वपूर्ण मिशन है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। इसके लिए जिले में युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए गुणवत्ता के साथ हर घर, नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य पूर्ण किया जाए। बैठक में प्रमुख अभियंता श्री केके सोनगरिया, जल निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री बालागुरू, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सचिव श्री पी.नरहरि द्वारा जिले में जल जीवन मिशन के तहत सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम के तहत किए जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए 31 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से सिंगल विलेज स्कीम पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो की गहन मॉनीटरिंग की जाए। कार्य सम्पादन में लापरवाही या उदासीनता होने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने आवश्यक होने पर जल जीवन मिशन के कार्यो में अन्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग लेने के लिए भी कहा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री नरहरि ने समीक्षा के दौरान कहा कि जल जीवन मिशन सेवा कार्य है। इसके तहत हर घर में नल से पेयजल पहुंचाया जाना है। इसका रखरखाव व संचालन की कार्यवाही ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को करना है। नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक किया जाए। बैठक में सचिव श्री नरहरि को कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि जिले में 1390 ग्रामों में नल जल योजनाएं स्वीकृत हैं। एकल योजना में 790 ग्राम तथा समूह योजना में कुल 600 ग्राम शामिल हैं। एकल नल जल योजना हेतु कुल 354.07 करोड़ रू राशि स्वीकृत है।
बैठक में सचिव श्री पी.नरहरि द्वारा विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरा बाड़ी, उदयपुरा तथा औबेदुल्लागंज में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल योजना की प्रगति अपेक्षाकृत कम होने पर सचिव श्री पी.नरहरि द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एई, सब इंजीनियर और जनपद सीईओ से कारण पूछा गया। उन्होंने संबंधितों को कार्यशैली में सुधार लाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। हर घर जल प्रमाणित ग्रामों की समीक्षा करते हुए पी.नरहरि ने कहा कि जिले में कुल 790 एकल ग्रामों में से अभी तक 163 ग्राम ही हर घर जल प्रमाणित हैं जो कि संतोषजनक नहीं है। इसमें भी तेजी लाई जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 90-100 प्रतिशत कवरेज वाले ग्रामों, 70-90 प्रतिशत कवरेज वाले ग्रामों की समीक्षा कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर भी मॉनीटरिंग के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यो के दौरान ठेकेदारों द्वारा सड़क खोदने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन नहीं कराने या गुणवत्ता के साथ नहीं कराने की जानकारी प्राप्त होने पर सचिव श्री नरहरि ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्य होने के उपरांत संबंधित ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण रोड रेस्टोरेशन कराना विभागीय अधिकारियों का दायित्व है। रोड रेस्टोरेशन नहीं होने से ग्रामीणों को असुविधा होती है, साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी शिकायतें की जाती हैं। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य पूर्ण होने के बाद रोड रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।
सचिव श्री नरहरि ने समीक्षा के दौरान जिले में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सुस्त रवैये पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, नल जल योजना सेवाभावी कार्य है, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद सीईओ, एई तथा सब इंजीनियर्स को समन्वित रूप से प्रयास कर समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई