नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक विद्युत प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रायसेन श्री सचिन जैन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री राजीव राव गौतम की उपस्थिति में आगामी दिनांक 14 दिसंबर 2024 को आयोजित हो रही नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विद्युत प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु मंगलवार को श्री सचिन जैन विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम के विश्राम कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायाधीशगण द्वारा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को आगामी नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों और अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जा सके। बैठक में न्यायाधीशगण के साथ विद्युत विभाग से श्री पराग डवरडे डीजीएम एवं श्री दीपक रजक एआरओ उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जिले के सांची विकासखण्ड के दीवानगंज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष…

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा