कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री दुबे ने गत बैठक में बताए गए दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने किए गए कार्यो की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिला परिवहन अधिकारी से विगत एक माह में स्कूल वाहनो की जांच किए जाने की जानकारी लेने पर जिला परिवहन ने बताया कि लगभग 5-6 स्कूलों के वाहनों की जांच की गई है। इस पर कलेक्टर श्री दुबे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला परिवहन अधिकारी से कहा कि यह बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने आगामी 10 दिवस में सभी स्कूलों के वाहनों की जांच कर अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल वाहनों में निर्धारित मापदण्ड अनुसार सीसीटीवी, पैनिक बटन, स्पीड गर्वनर सहित आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा भी स्कूल वाहनों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजामों के संबंध में निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने एनएचएआई अधिकारी को भी गत बैठक में दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर आगामी 20 दिवसों में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ग्रामीण सड़कें जहां हाइवे या मुख्य सड़क से जुड़ती हैं, उस स्थान के पूर्व ग्रामीण सड़क पर ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने के लिए भी निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने जिले में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित बिजौर घाटी चिकलोद, औबेदुल्लागंज थाना अंतर्गत उमरिया जोड़, सतलापुर थाना अंतर्गत जिलेटिन तिराहा, कोठारी कुंडाली-सिमरिया मार्ग सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर बनाने, केट आई लगाने, सड़क पर मार्किंग करने, साइन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार सिलवानी में जमुनिया घाटी पर निर्धारित स्थलों पर रैलिंग लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने वाहन चालकों की ड्रिंक एण्ड ड्राइव की जांच करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही शराब पीकर वाहन ना चलाने, वाहन धीमी गति से चलाने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में मण्डीदी निकाय में आईटीएमएस सुविधा हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पीओ डूडा को दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे कि आम जनता प्रेरित होकर मोटर यान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में सामने आए और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी अशासकीय या शासकीय अस्पताल औपचारिकताओं के नाम पर या अन्य कारणों से इलाज की मनाही या इलाज में देरी नहीं कर सकती है। इसके अलावा घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दुर्घटना मामले में गवाह बनना भी बाध्यकारी नहीं है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने कहा कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, जिला यातायात प्रभारी, एनएचएआई, सीएमएचओ, मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पीआरओ/स0क्र0 21/12-2024

कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।