एक ऐसी ग्राम पंचायत भी है गढ्ढों के चलते सडक गुम हो गई ।लोग हो रहे परेशान।

नसीमखान
सांंची,,, जनपद पंचायत सांंची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरचंपा के ग्राम सिलवाहा की मुख्य सडक को गढ्ढे लील गए जिससे लोग खासे परेशान दिखाई दे रहे है ।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सांंची अंतर्गत ग्राम पंचायत सरचंपा के ग्राम सिलवाहा का मुख्य मार्ग पूरी तरह गढ्ढों की चपेट में आ चुका है ।तथा इस गांव के अतिरिक्त अन्य गांवों के आने जाने वाले लोगों को गहरे गढ्ढों के कारण चलना मुश्किल हो चुका है परन्तु ग्राम पंचायत बेसुध बनी हुई है ।इस मार्ग पर गहरे गहरे गढ्ढों के कारण लोगों को गिरते पडते चलने पर मजबूर हो चुके हैं जिससे न केवल लोगों को चोटिल होना पडता है बल्कि वाहनों का नुकसान भी भोगने पर मजबूर होना पडता है हालांकि विभाग सडको के जाल बिछाने की कवायद में जुटा हुआ है तथा हर गांव को सडकों से जोडने प्रयास रत हैं परन्तु इस गांव की सडक भी अपने दिन बदलने का इंतजार कर रही है जबकि सरकारें लाखों करोड़ों रुपए विकास के नाम पर आवंटित कर रही हैं बावजूद इसके इस सडक को गढ्ढा विहीन होने का इंतजार है ।ऐसा भी नहीं है कि इस बदहाल सडक की जानकारी प्रशासन को न पहुंच सकी हो ।बताया तो यहां तक जाता है कि यह सडक अतिक्रमण के चलते ग्रामीणों की खुद की समस्या को खडा किया गया है जिससे अन्य गांवों के आने जाने वालों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।सडक मे पडे गढ्ढे तब लोगों के गले की फांस बन जाते है जब इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर बीमारियों से पीडित अथवा गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने की गंभीर समस्या से जूझने पर मजबूर होना पडता है इसके साथ ही यह सडक़ के गढ्ढे हृदयाघात जैसे गंभीर पीडितों की परेशानी का सबब बन जाते है ।इस सडक को गढ्ढों से छुटकारा कब मिलेगा कहना मुश्किल दिखाई देता है ।इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ बंदु सूर्यवंशी का कहना है कि हमारे संज्ञान में सडक का मामला है हमने पिछले दिनों एपीओ मनरेगा प्रवीण त्रिपाठी को भेजकर दिखवा लिया है गांव वाले इस सडक को बनने नहीं दे रहे है तथा इसे अपनी निजी भूमि बता रहे है जिस कारण यह समस्या बनी हुई है ।हमने तहसीलदार नियति साहू कै पत्र लिखा है कि इस सडक की नापतौल कराई जाये जिससे गांव वालों की समस्या का समाधान हो सके ।तथा सडक निर्माण कराया जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल