मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मण्डीदीप क्षेत्र की 10 नवीन औद्योगिक इकाईयों का किया वर्चुअली लोकार्पणमुख्यमंत्री ने युवा महिला उद्यमियों से संवाद भी किया

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीयल कान्क्लेव में रायसेन जिले के मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली ई-लोकार्पण तथा ई-शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एलेस्को सर्जीफार्मा प्रा.लि. की युवा महिला उद्यमी कु. ईशता मोदी एवं मेसर्स अवंतिका एण्ड आराध्या इंडस्ट्रीय प्रा.लि. की युवा महिला उद्यमी श्रीमती प्रियंका मिश्रा से वन टू वन चर्चा की एवं युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री द्वारा मण्डीदीप की सभी 10 नवलोकार्पित औद्योगिक इकाईयों का उल्लेख कर सभी को बधाई दी गई। नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम से मण्डीदीप स्थित एलेस्को फार्मा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे वर्चुअली जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भोजपुर विधायक श्री पटवा से चर्चा कर उन्हें बधाई प्रेषित की। विधायक श्री पटवा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार व्यक्त किया। मण्डीदीप के स्थानीय कार्यक्रम में विधायक श्री पटवा तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उपस्थित उद्योगपतियों एवं आमजन को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मण्डीदीप क्षेत्र की इन इकाईयों का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीयल कान्क्लेव में रायसेन जिले के मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली लोकार्पण किया। जिनमें मेसर्स एलेस्को सर्जिफार्मा प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स संजना कंस्ट्रक्शन, मेसर्स धाकड़ इंजीनियरिंग सर्विसेस, मेसर्स अवंतिका एण्ड आराध्या इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आयरन मर्चेन्ट, मेसर्स माउरर सैनफील्ड इंडिया लिमिटेड, मेसर्स विशाल इंजीनियरिंग मेसर्स जीएमटी इंडस्ट्रीज, मेसर्स आदर्श बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अकाय इंडस्ट्रीज, मेसर्स क्वालिटी मशीन टूल्स कार्पोरेशन मेसर्स वीपी इंडस्ट्रीज तथा हाईटेक मेटल फार्मेनिंग का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इन इंडस्ट्रीज में 45.40 करोड़ रू का निवेश हुआ है तथा 231 लोगों को रोजगार मिला है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जिले के सांची विकासखण्ड के दीवानगंज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष…

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यवसायियों से किया संवाद

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजीव नगर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

    सांची में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कानाखेड़ा कला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा