कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिले का @2047 विजन तैयार किए जाने संबंधी बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिले का @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। रायसेन जिले का भी @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाना है। निर्धारित सेक्टर्स में शामिल विभागों के अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ चर्चा कर ठोस और व्यवहारिक विचारों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनसंवाद, सूक्ष्म स्तरीय चर्चा आयोजित की जाए जिनमें जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्योगों से जुड़े लोगों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में @2047 विजन के लिए सुझाव, आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में सुझाव, नारी सशक्तिकरण महिलाओं के लिए, किसान कल्याण के लिए, युवाओं के लिए, जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकताएं, फोसक क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाओं के संबंध में सुझाव लिए जाएं। कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम को विकासखण्ड स्तर पर जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य खण्डस्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर @2047 विजन पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    नसीमखान सांचीसांची,,, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव स्थानीय श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल…

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    नसीमखान सांचीसांची,,, बिजली उपभोक्ताओं के लिए चल रही समाधान योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसमें मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,