कलेक्टर श्री दुबे ने की राजस्व महाअभियान 3.0 की प्रगति की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा राजस्व महाअभियान 3.0 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से तहसीलवार राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, बटांकन, संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आरसीएमएस पोर्टल पर भी निराकरण की जानकारी अपडेट करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि वह अनुभाग स्तर पर राजस्व महाअभियान की दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत आधार से आरो और खसरे की लिंकिंग पर सभी अधिकारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर पूरी क्षमता से काम करें। उन्होंने अधिक लंबित प्रकरण वाली तहसीलों को निर्देशित किया है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक तहसील के लिए दिए गए लक्ष्यों के अनुसार प्रगति दर्शाएं। कलेक्टर श्री दुबे ने राजस्व विभाग संबंधी सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन जनशिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं का संतुष्टि के साथ समाधान कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, एसएलआर श्री राजेश राम सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश