मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत सेहतगंज में शिविर सम्पन्न

नसीमखान

शिविर में हितग्राहियों को प्रदान किए योजनाओं के स्वीकृति पत्र

रायसेन,
जिले में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शुक्रवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत सेहतगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत गॉव-गॉव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही जनसमस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि जिले में योजनाओं के लाभ से शेष रहे हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से गॉव में ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वह यहां आवेदन दें। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। गॉव में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजन अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास और निर्माण कार्यो का भी उल्लेख किया।
शिविर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि शासन द्वारा 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहां शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इन शिविरों में शामिल होकर पात्रतानुयार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी शिविरों के आयोजन तथा योजनाओं के बारे में संबोधित किया। शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण