नसीमखान
रायसेन,
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग तथा पीएचई सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों, स्थाईकर्मियों के आवेदनों तथा कठिनाईयों पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से अनुकम्पा नियुक्ति लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला अधिकारी और मप्र राज्य कर्मचारी संघ, मप्र शिक्षक संघ, मप्र पटवारी संघ, अजाक्स संघ, मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ, स्थाईकमी कल्याण संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।






