नहीं थम रहा अवैध शराब का कारोबार ।प्रशासन बेसुध ।

नसीमखान
सांची,,,, क्षेत्र भर मे अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले पा रहा है ।नशे की लत मे युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है सम्बन्धित विभाग सहित पुलिस पूरी तरह बेखबर बनकर क्षेत्र वासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों क्षेत्र भर मे शराब माफिया का जाल फैला हुआ है इस पवित्र बौद्ध स्थली पर तो सरकार ने एक के स्थान पर दो दुकान खोल रखी है जिससे इन शराब दुकानों पर शाम ढलते मेले जैसा नजारा दिखाई देने लगता है सडको पर शराब के शौकीन अपने वाहनों का खडा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए परेशानी का सबब बन जाते है इसके साथ ही आसपास सारे क्षेत्र में शराब का खुला कारोबार धडल्ले से चलाया जा रहा है शराब माफिया के वाहनों में शराब लादकर गांवगांव घर घर शराब पहुंचाई जाती हैं इस शराब से सबसे अधिक युवा वर्ग इसका आदि होता जा रहा है इस शराब के अवैध व्यापार से शराब माफिया की तो चांदी कट रही हैं परन्तु गरीब गुरबा परिवार उजडऩे पर मजबूर हो चुके है हालांकि इस शराब से अनेक परिवार टूट चुके है तथा कुछ टूटने की कगार पर पहुंच चुके है बताया जाता हैं शराब माफिया अपने को बचाने लंबी लंबी सेवा शुल्क से अपने को सुरक्षित कर लेते हैं इन दिनों शराब समाज का पूरी तरह बर्बाद करने का साधन बन चुका है एक तरफ सरकार एवं प्रशासन नशा मुक्त समाज की स्थापना की धींगे भरने में पीछे नहीं रहते दूसरी तरफ सरकार के ही प्रशासन चलाने वाले सम्बंधित अधिकारी इस नशे के खतरनाक खेल को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते जिससे सरकार एवं प्रशासन की नशामुक्ति अभियान मात्र कागजी बनकर रह जाता हैं तथा इस अभियान की मंशा पर पानी फिर जाता है ।सांची मे तो धडल्ले से शराब का कारोबार फलफूल रहा है जिससे इस प्रसिद्ध पवित्र बौद्ध स्थली की छवि दिनों दिन बिगडती जा रही हैं इसके साथ ही समीपवर्ती ग्राम काछीकानाखेडा आमखेड़ा त्रिमूर्ति चौराहा सहित गुलगांव ऐरन चिरोली सूखा करार उचेर जैसे अनेक गांव शराब की जकड़न मे जकड चुके है जब जब आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात होती हैं तब एक ही जवाब सुना जाता है कि हमें शराब ढोने वाले वाहन क्र एवं शराब बेचने के पाइंट बताये जाये ।जब नागरिक ही सब ठिकाने बताने लगे तब सरकार आबकारी अमले पर लाखों करोड़ों के वेतन क्यों खर्च कर रही है इसी प्रकार पुलिस की नाक के नीचें सबकुछ होते हुए भी पुलिस अनजान बनी रहती हैं इससे सरकार की छवि पर प्रभाव पड़ता दिखाई देता है ।बहरहाल इस मामले में शराब माफिया पर लगाम लगाना असंभव सा दिखाई देता है तथा लोगो के परिवार उजडऩे लगते है ।इतना ही नहीं शराब माफिया की क्षेत्र भर में दहशत के चलते लोग चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाते ।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।