खान आसिफ ग्यारसपुर
उप संचालक कृषि जिला विदिशा द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम के द्वारा आज दिनांक 11.01.2025 को ग्यारसपुर विकासखंड अंतर्गत अटारी खेजड़ा एवं ग्यारसपुर के क्षेत्रीय निजी उर्वरक, बीज, कीटनाशक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें संबंधितों को प्रदर्शन बोर्ड, स्टाक पंजी, केश मेमो एवं प्रिंसिपल सर्टिफिकेट इत्यादि चीजों का निरीक्षण किया एवं निर्देशित किया गया कि अपने-अपने लाइसेंस रिन्यूअल कराने एवं प्रदर्शन बोर्ड, स्टाक पंजी, बिल बुक मैं कृषक के हस्ताक्षर बैच नंबर एवं केमिकल का रासायनिक नाम लिखा जाए, इसके बारे में विस्तृत बताया गया और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए जिसमें तीन दिवस में संतोषजनक जवाब ना आने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे इस मौके पर सहायक संचालक कृषि महेंद्र कुमार ठाकुर एवं कृषि विकास अधिकारी हरिहर सिंह राजपूत एवं संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रूपेश बघेल मौजूद रहे






