जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवसरायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने किया झण्डावंदन

नसीमखान

रायसेन, 26 जनवरी 2025
जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने वाचन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर सूबेदार श्री राघवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा किया गया।

परेड के लिए इन्हें मिला पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए महिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा होमगाड्स बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेष सशस्त्र बल 17वीं बटालियन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर परेड के लिए एनसीसी सीनियर बालिका स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा एनसीसी जूनियर बालक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। एनसीसी जूनियर बालिका शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मिनी परेड के लिए एनसीसी जूनियर बालक सीएम राईज उ.मा.वि.पाटनदेव रायसेन को प्रथम पुरस्कर, एनीसीसी जूनियर बालक संत फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय पुरस्कार तथा गाईड दल शासकीय कन्या उ.मा.वि. रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मानगणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तथा लोकतंत्र सैनानियों, उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कारगणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रायसेन को प्रथम पुरस्कार, शाईनिंग पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार तथा सीएम राईज स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह झांकियां हुईं पुरस्कृतगणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा विकास कार्यो पर आधारित झॉकियां निकाली गईं। समारोह में ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम पुरस्कार, शिक्षा विभाग तथा सर्वशिक्षा द्वारा प्रदर्शित झांकी को द्वितीय पुरस्कार तथा जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानगणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका