शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं स्वयंसेवी संस्थाएं- जिला पंचायत सीईओ

नसीमखान
समग्र ग्राम विकास में स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री वरूण आचार्य
स्वैच्छिक संगठनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
शासन की जनकल्याणकारी और विकासमूलक योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन अभियान परिषद शासन और समाज के मध्य समन्वय का कार्य करता है। समस्त स्वयंसेवी संस्थाएं ग्राम में शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। उक्त उद्गार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला पंचायत सभागार में जन अभियान परिषद के माध्यम से आयोजित स्वैच्छिक संगठनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने स्वैच्छिक संगठनों से प्रधानंमत्री आवास योजना के पंजीयन एवं धरती आभा अभियान में रायसेन जिले के 92 ग्राम में स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी करने का आव्हान किया।
प्रशिक्षण में उपस्थित परिषद के संभाग समन्वयक श्री वरूण आचार्य द्वारा आदर्श ग्राम की परिकल्पना विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अन्य सत्रों में स्वैच्छिक संगठनों को महत्वपूर्ण अधिनियमों में पंजीयन, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सामाजिक अंकेक्षण एवं प्रभाव का आकलन इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के प्रारंभ में जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य के विषय में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखंड समन्वयक, जिले की लगभग 80 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।