सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त सहकारिता को नोटिस जारी करने के निर्देश

नसीमखान


कलेक्टर ने शिकायकर्ताओं से मोबाईल पर बात कर जानी समस्या, कराया त्वरित निराकरण
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले शासकीय पत्रों तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपायुक्त सहकारिता श्री छविकांत बाघमारे को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने और भ्रमित जानकारी देने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हंसराज चौधरी को बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों और उनके निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे, शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने डी और सी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को आगामी एक सप्ताह में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही बी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को और अधिक मेहनत कर ग्रेडिंग सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं होने का कारण पूछे जाने पर उपायुक्त सहकारिता द्वारा भ्रमित जानकारी दिए जाने पर घोर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने उपायुक्त सहकारिता से सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर उनकी आईडी लॉगिन कराकर शिकायतों का विषय तथा दर्ज निराकरण का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतकर्ताओं से मोबाईल पर संवाद कर वस्तुस्थिति भी जानी। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा नाराजगी व्यक्त कर उपायुक्त सहकारिता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर द्वारा मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद सांची में सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें नॉन अटेन्डेन्ट रहने पर कलेक्टर द्वारा सीएमओ सांची को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें नॉन अटेन्डेन्ट रहते हुए अगले स्तर पर जा रही हैं, उनका वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलवार राजस्व वसूली की जानकारी लेते हुए तहसीलदार, एसडीएम को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बड़े बकायदारों की सूची बनाते हुए वसूली की कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। साथ ही निर्माणाधीन अटल पंचायत भवनों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियों व योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से मोबाईल पर जानी समस्या, कराया त्वरित निराकरणटीएल बैठक में ग्रामोद्योग विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने ग्राम सेवासनी निवासी शिकायतकर्ता श्री नवीन धाकड़ को कॉल कर शिकायत तथा उसके समाधान के बारे में जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन दिया था। रायसेन में सागर रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा में योजना के तहत ऋण हेतु सम्पर्क करने पर बैंक के कर्मचारी ने उसे बताया कि 75 हजार रू के ऋण पर 35 से 40 हजार रू ब्याज देना होगा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से कहा कि योजना के तहत अनुदान राशि के साथ ही ब्याज अनुदान भी दिया जाता है। कोई भी बैंक शाखा शासन द्वारा निर्धारित ब्याज दर से अधिक ब्याज राशि नहीं ले सकती है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वह कलेक्ट्रेट कार्यालय आ जाएं। शिकायतकर्ता दोपहर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और यहां कलेक्टर के निर्देश उपरांत अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ एसबीआई शाखा पहुंचे तथा उसकी समस्या का समाधान कराया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।