सीएम हेल्पलाईन में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों की सराहना, लापरवाह अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

नसीमखान

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार और अधिकारीवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में गंभीरता दिखाएं। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य करने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बाड़ी जनपद सीईओ श्री दानिश अहमद तथा बेगमगंज जनपद सीईओ श्री आशीष जोशी सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में शिकायतें होने के बाद भी इन्होंने बेहतर काम किया है, अन्य अधिकारी इनसें सीखें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए पीओ डूडा सुरेखा जाटव को शिकायतों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशों के उपरांत भी निराकरण की स्थिति में प्रगति नहीं आई है, यह स्वीकार्य योग्य नहीं है। कलेक्टर ने पूरी गंभीरता से सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थों पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण ना छोड़े। स्वयं शिकायतकर्ताओं से बात कर वस्तुस्थिति जानें और संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। कलेक्टर ने बीएमओ डॉ अरनिष्ठ लाल तथा बीएमओ डॉ अमृता जीवन को नोटिस जारी करने के निर्देश सिविल सर्जन को देते हुए कहा कि जिन बीएमओ की प्रगति ठीक नहीं है उन्हें नोटिस जारी किए जाएं। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान शिकायतों का निराकरण संतोषप्रद नहीं होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निचले स्तर पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वाले सीडीपीओ और सुपरवाइजर्स पर कार्रवाई नहीं करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री एसके मालवीय को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक से अनुपस्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती संगीता जायसवाल को पुनः नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक शासकीय आईटीआई रायसेन श्री प्रदीप कुमार खातरकर को भी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की गति धीमी होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकतर विभागों ने अच्छा काम किया है। शेष अधिकारी भी गंभीरता और लगन से काम कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। कलेक्टर द्वारा 50 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर और जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया