डेढ साल से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने में सांची पुलिस को मिली सफलता ।

नसीमखान
सांची,,, सांची थाना अंतर्गत गुलगांव के समीप ज्ञानपुरा मे मोगिया समुदाय के लोग रहते है डेढ साल पहले आपसी विवाद के चलते विवाद इतना बढा कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ।तथा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया था तथा आरोपी तब से ही फरारी काट रहा था परंतु पुलिस के लंबे हाथ उस तक पहुंच गए एवं आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया ।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत आने वाले गुलगांव के समीप ज्ञानपुरा नामक बस्ती बसी है यहां मोगिया समुदाय के लोग रहते हैं ।वर्ष 23 मे इस एक ही समुदाय के बीच आपसी विवाद किसी बात को लेकर इतना बढ गया कि एक ही समुदाय दो गुटों में बंट गया तथा विवाद इतना बढा कि दोनों गुट आमने सामने आ गए एवं जबरदस्त हंगामा हुआ इसमे अनेक लोग घायल हुए तथा एक व्यक्ति की हत्या हो गई सुचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल पहुचाया गया एवं विवाद में हत्या हुई व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुचाया गया तथा उसका पीएम करवा कर शव उसके परिवार को सौपा गया इस दौरान हत्या का आरोपी मौके का फायदा उठाकर गांव से ही फरार हो गया ।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होगया था ।हालांकि आरोपी को पकड़ने पुलिस ने अनेक बार छापेमारी भी की परन्तु पुलिस के हाथ से आरोपी बचता रहा ।इस मामले को लगभग डेढ वर्ष गुजर गया पुलिस लगातार आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेने के प्रयास जारी रहे ।आखिरकार कहा जाता है कानून के हाथ बहुत लंबे होते है एवं यह लंबे हाथ डेढ साल बीतने के बाद मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नितिन अहिरवार के नेतृत्व में प्र,आ,संजय सिंह चौहान एवं सुरेश गोहे आर,प्रशांत परमार शैलेंद्र सिंह महिला आर,पूजा रघुवंशी के अथक प्रयास से हत्या के फरार आरोपी बाबूलाल पिता तुलसीराम मोगिया निवासी ज्ञानपुरा गुलगांव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली ।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास