सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता सिलसिला, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

नसीमखान
सांची, , सांची के सीएमराइज स्कूल के पास बनाए गए गतिअवरोधक अब वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्मित ये गतिअवरोधक अब सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। इन गतिअवरोधकों से कई लोग चोटिल हो चुके हैं, और प्रशासन को इस गंभीर समस्या का समाधान करने में कोई रुचि नहीं दिख रही है।
जानकारी के अनुसार सीएमराइज स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ये गतिअवरोधक न तो स्पष्ट रूप से चिन्हित किए गए हैं और न ही इन पर कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम चिन्ह लगाए गए हैं। रात के समय में इन गतिअवरोधकों को देख पाना मुश्किल होता है, जिसके कारण तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नतीजतन, आसपास के लोग परेशान हैं इन गतिअवरोधक से गुजरने वाले वाहनों की तेज आवाज ने आसपास रहने वालों की रातों की नींद उडाकर रख दी है जबजब वाहनों की तेज आवाज आती हैं लोग वाहनों की दुर्घटना से आशंकित सडक पर निकलने मजबूर हो जाते है तथा इस तेज आवाज से लोगों की नींद हराम हो चुकी है इस मामले में कई बार प्रशासन को इस बारे में सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बल्कि खोखले आश्वासन ही मिल सके ।
पिछले कुछ हफ्तों में कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। एक ऐसी ही घटना बीती रात घटित हुई, जब एक बाइक चालक अपने दस वर्षीय बेटे के साथ चंदेरी से भोपाल जा रहा था। गतिअवरोधक दिखाई न देने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्चे के हाथ, पांव और चेहरे पर भी गहरी चोटें आईं।जिसे गंभीर हालत में नगर के समाज सेवी कमलकिशोर पटेल ने उठाकर अस्पताल पहुचाया ।
इस दौरान समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने मानवीयता की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना कोई समय गवाए, घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया और उनका उपचार कराया। बालक को गंभीर स्थिति में एम्बुलेंस से विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। श्री पटेल ने इस कार्य को एक पुण्य कार्य बताया और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करना हमारी मानवता का धर्म है।
समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने बताया, “हमें किसी भी जाति या धर्म से ऊपर उठकर मानवता का धर्म निभाना चाहिए। सड़क पर किसी को भी दुर्घटनाग्रस्त देखकर हमें तुरंत उसकी मदद करनी चाहिए। यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।” उनके इस कार्य की नगर में सराहना हो रही है।
यह घटना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, जो दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन गतिअवरोधकों को सुरक्षित और स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए, ताकि भविष्य में और अधिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा