नसीमखान
रायसेन,
स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिवस दो अप्रैल को जिले के शासकीय विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी बुधवार को शासकीय स्कूलों में पहुंचे तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताया और प्रेरणादायी कहानियां भी सुनाईं। साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तक, पेन सहित शिक्षा में उपयोगी अन्य वस्तुएं भी भेंट की गईं।






