कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आमखेड़ा में गेहूॅ उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

नसीमखान

अधिकारियों को दिए निर्देश एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूॅ करें उपार्जित, केन्द्र पर आने वाले किसानों को ना हो कोई असुविधा

रायसेन
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को आमखेड़ा स्थित वेयरहाउस में बनाए गए गेहूॅ उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने मॉइश्चर मशीन पर गेहूॅ में नमी का स्तर देखा तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में गेंहूं के वजन का भी परीक्षण किया। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को केन्द्र पर किसानों के लिए बैठने के उपयुक्त स्थल, पेयजल, छाया, आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विक्रय के लिए उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कोई कठिनाई या समस्या आए तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपार्जन केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप एफएक्यू गेहूॅ का उपार्जन किया जाए। किसानों से बुक किए गए स्लॉट की तिथि पर ही उपज की खरीदी की जाए, आगामी तिथि के बुक स्लॉट पर पहले ही खरीदी ना की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन के बाद गेहूॅ को शीघ्र सुरक्षित भण्डारित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर:- मध्यप्रदेश में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी तथा कालाबाजारी एवं एल पी जी, बिजली के दामों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस…

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    नसीमखान सांचीसांची ,,,थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़की में शासकीय उचित मूल्य दुकान से फरवरी माह से गेहूं वितरण नहीं होने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित