कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में उपार्जन केन्द्र, तहसील कार्यालय तथा शास.स्कूल का किया निरीक्षण

नसीमखान

रायसेन
जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत निर्धारित केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन कार्य निर्विघ्न और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा अधिकारियों को सतत् निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा स्वयं भी इन उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत माँ कंकाली वेयरहाउस, भाग्यश्री वेयरहाउस एवं कुंवर वेयरहाउस पर स्थित उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा शासकीय स्कूल, तहसील कार्यालय तथा गौशाला आदि का भी निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से भी संवाद किया। कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक तथा उपार्जन केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित स्कंध की मात्रा, किसानों को तौल पर्ची वितरण आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूॅ उपार्जित किया जाए। उन्होंने फसल उपार्जन हेतु आए किसानों से भी संवाद कर उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक और केन्द्र प्रभारियों को किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया कि गेहूॅ उपार्जन के उपरांत किसानों को नियत समय में राशि का भुगतान सुनिश्चित कराएं।

आंगनवाड़ी में व्यवस्थाएं बेहतर करने, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देशकलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत भोजपुर का भ्रमण कर ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने ग्राम पंचायत भोजपुर की आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर संवाद किया और शैक्षणिक जानकारी ली। मौके पर उपस्थित महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाएं बेहतर किए जाने हेतु कार्ययोजना तथा एस्टीमेट बनाने के लिए कहा। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा गौहरगंज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का भी निरीक्षण गया। उन्होंने बच्चों से समय प्रबंधन के संबंध में चर्चा की तथा पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कहा।

तहसील कार्यालय तथा लोक सेवा केन्द्र का किया निरीक्षणकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर सभी शाखा प्रभारी से उनके कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में प्रकरणों की संख्या तथा उनके निराकरण की स्थिति, नामांतरण, सीमाकंन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा लोक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित आवेदकों से पूछा कि नियत राशि से अधिक राशि तो नहीं ली जा रही है। कलेक्टर द्वारा लोकसेवा केंद्र संचालक को आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने हेतु एवं सभी आवेदन तत्काल संबंधित विभाग को भेजे जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा इमलिया गोंडी गौशाला का भी निरीक्षण कर गौवंशों की संख्या तथा उनके चारे-पानी की व्यवस्था, गौशाला में तैयार किए जा रहे गौकाष्ठ सहित अन्य उत्पादों की भी जानकारी ली गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास