श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नसीमखान
सांची,,श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का क्रम आरंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
शिवभक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, दूध, शहद एवं पुष्प अर्पित किए। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष भजन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं और बच्चों की भी विशेष भागीदारी रही।
श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों की ओर उमड़ने लगे थे। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा-अर्चना की, वहीं युवाओं और बच्चों में भी शिवभक्ति को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
नगर के अनेक हिन्दू धर्मावलंबियों के अनुसार, श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय होता है। इस मास में विशेष रूप से सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने तथा व्रत रखने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं, अतः श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से उनकी आराधना करते हैं।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवी सी.एल. तिवारी ने कहा कि “श्रावण सोमवार का विशेष महत्व है। यह शिवभक्तों के लिए आध्यात्मिक जागरण का अवसर होता है। नगर में वर्षों से इस परंपरा का पालन श्रद्धा भाव से होता आ रहा है।”
विवेक तिवारी ने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि श्रावण मास में हमसब मिलकर भगवान शिव की आराधना मे लीन होते है जहां शिवभक्ति की गूंज हर ओर सुनाई देती है। युवाओं में भी भगवान शिव के प्रति श्रद्धा देखकर प्रसन्नता होती है।”
वहीं कमलकिशोर पटेल ने बताया कि “श्रावण माह में शिवमंदिरों में हर सोमवार को विशेष आयोजन होते हैं। इस बार भी नगरवासियों ने पूरी श्रद्धा और संयम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया है। मंदिर समिति द्वारा दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।”
श्रावण का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा इस पवित्र माह की पवित्रता को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन मंदिरों एवं मंदिरों के आसपास साफ सफाई और सुविधा हेतु विशेष इंतजाम किए गए थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश