बस विहीन बसस्टैंड, ट्रेन विहीन रेलवे स्टेशन — विकास के दावों पर सवाल

नसीमखान सांची
सांची — विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल सांची जहां विकास कार्यों की गूंज अक्सर सुनाई देती है, वहीं मूलभूत यातायात सुविधाओं के अभाव ने विकास के दावों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। करोड़ों की लागत से बने बसस्टैंड पर आज तक बसों का ठहराव शुरू नहीं हो सका, जिससे यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यह स्थिति उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई है।
उधर, सांची रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन अब भी अधिकांश ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। पर्यटक भोपाल या विदिशा उतरकर अतिरिक्त खर्च में सांची पहुंचने को मजबूर हैं।
हालांकि नगर में सिविल अस्पताल का आधुनिकीकरण, सीएमराइज स्कूल की स्थापना, नया थाना भवन, नगर परिषद का नवनिर्मित कार्यालय और सड़कों का सुधार कार्य उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं, परंतु यातायात सुविधाओं के बिना इन विकास कार्यों का लाभ नागरिकों और पर्यटकों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।
सवाल अब यह है कि सांची जैसे विश्व विख्यात स्थल को “सुविधा विहीन विकास” का प्रतीक क्यों बनाया जा रहा है?

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा