स्वच्छता के खोखले दावे गंदगी से जूझता ऐतिहासिक सांची नगर परेशानी से जद्दोजहद करते लोग

नसीमखान सांची

सांची,,
एक ओर स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे और रैलियों के जरिए जागरूकता फैलाने के प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर सांची नगर के अधिकांश क्षेत्र आज भी गंदगी की चपेट में हैं। स्वच्छता का यह अभियान अब तक केवल कागजों और नारों तक सीमित दिखाई देता है। परिणामस्वरूप नगरवासी गंदगी से उत्पन्न बीमारियों की जद में आने को विवश हैं।
जानकारी के अनुसार, सांची की ऐतिहासिक और पर्यटन दृष्टि से महत्ता को देखते हुए नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कई वर्षों से करोड़ों रुपये व्यय किए जा चुके हैं। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की रैलियाँ निकालकर स्वच्छता के संदेश दिए जाते रहे हैं, किंतु धरातल पर स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
नगर के अनेक क्षेत्रों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता दिखाई दे जाता है, कहीं कहीं कचरे के ढेर भी खुलेआम पड़े दिखाई दे जाते है और सफाई के लिए गंभीर होने की जरुरत मेहसूस की जा रही हैं सफाईकर्मियों की लंबी फौज और दर्जनों वाहनों की उपलब्धता के बावजूद नगर की स्वच्छता केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि— “नगर में कुछ क्षेत्रों को सफाई की दरकार बनी हुई है ,आज भी स्वच्छता की दरकार है तथा शिकायतें करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।”
इस गंदगी से मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
नगर परिषद की 15 सदस्यीय परिषद में जहाँ 14 पार्षद सत्तारूढ़ दल से हैं और एक पार्षद विपक्ष का है, वहाँ पूर्ण बहुमत के बावजूद स्वच्छता और विकास का आज भी लोगों को इंतजार है विकास के लिए प्रशासन को गंभीरता से इस ओर ध्यान देने की जरुरत है योजनाएँ धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही हैं , जबकि नागरिक अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत हैं।
नागरिकों की अपेक्षा है कि
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से अपेक्षा जताई है कि नगर में गंदगी स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और स्थायी समाधान के लिए नालियों एवं कचरा निस्तारण व्यवस्था में ठोस सुधार किए जाएँ। साथ ही नागरिकों ने अपील की है कि सांची जैसे ऐतिहासिक नगर की गरिमा बनाए रखने के लिए “स्वच्छता” को केवल प्रचार नहीं, बल्कि प्राथमिक जिम्मेदारी बनाया जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश