देव दीपावली पर ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी ) में 11 हजार दीपों से आलोकित हुआ भगवान श्रीराम पथगम मार्ग

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग

श्रीराम पथगमन सीतामढ़ी, गंधिया को प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनाने के लिए विकसित किया जाएगा-सांसद

सीतामढ़ी गंधिया का विकास विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए सरकार एवं जनता के सहयोग से किया जाएगा-विधायक

भजन गायक बबली यादव, पदम जी, मुनीन्द्र मिश्रा एवं सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया

शहडोल श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन शहडोल के संयुक्त तत्वाधान में देव दीपावली 05 नवम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे से देव दीपावली के पावन अवसर पर राम पथ गमन के अंतर्गत आने वाले शहडोल जिले के ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी ), जनपद पंचायत जयसिंहनगर स्थित श्रीराम पथ गमन स्थल पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आस्था, श्रृद्धा एवं भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। 11,000 दीपों से भगवान श्रीरामचंद्र और माता सीता की आराधना की गई। पूरे परिसर में दीपों की रोशनी से अलौकि दृश्य निर्मित हुआ। जिसने वातावरण को दिव्यता, आस्था तथा अध्यात्मिकता से सारोबोर कर दिया। दीप पंक्तियों से पूरा सीतामढ़ी क्षेत्र अलौकिक आभा से प्रकाशित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा महाआरती संपन्न कराई गई।
दीपोत्सव कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र श्री शरद जुगलाल कोल, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह, सीईओ जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती शिवानी जैन, ब्यौहारी कल्पना यादव, बीईओ राजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र त्रिपाठी, जनपद सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा श्रृद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया तथा दीपदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन की दृष्टि से भरपूर है। सीतामढ़ी गंधिया एवं आस-पास के ग्रामों के ग्रामीणजनों का अहोभाग्य है कि उन्हे भगवान श्रीराम की चरण रज प्राप्त होने का अवसर मिलता है। सांसद ने कहा कि श्रीराम पथगमन सीतामढ़ी, गंधिया को प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनाने के लिए विकसित किया जाएगा। आपने कहा कि सीतामढ़ि गंधिया ग्राम के आस्था एवं धार्मिक महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिवर्ष राम कथा एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आपने ऋषि बाणभट्ट की तपस्थली जहां बाणसागर बांध स्थापित है में बाणभट्ट की प्रतिमा लगाने के साथ ही सीतामढ़ी गंधिया ग्राम पहंच मार्गों में श्रीराम पथगमन से संबंधित साईनेज बोर्ड लगाए जाएंगे जिससे इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को श्रीराम पथगमन की जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने कहा कि सीतामढ़ी गंधिया ग्राम पवित्र स्थल है। जहां प्रभु श्रीराम माता जानकी एवं लक्ष्मण जी वनगमन के समय विश्राम किया था। आपने कहा कि इस स्थल पर आने से दिव्य अनुभूति होती है। जिस प्रकार से आयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की स्थापना जनसहयोग से किया गया है, उसी तरह शहडोल जिले के इस पवित्र स्थल को जन सहयोग एवं सरकार के प्रयासों से भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विरासत से विकास की परंपरा के अनुसार यहां की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए धार्मिक आस्था का केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है की प्रभु श्रीराम बनवास के दौरान कई स्थानेां से गुजरे हैं। शीघ्र ही महानदी एवं सोन नदी के संगम मार्कण्डेय से पदयात्रा निकाली जाएगी जो गंधिया ग्राम में समाप्त होगी। विधायक ने इस अवसर पर घोषणा की कि गंधिया ग्राम पहुंच मार्ग के दोनो प्रवेश मार्गों में प्रवेश द्वारा तथा सीतामढ़ी परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के जीवन में भगवान श्रीराम की अनुकंपा बनी रहे तथा निरोगी काया के साथ ही सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति हो। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, तथा जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह ने भी संबांेधित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विजय सिंह ने सीतामढ़ी गंधिया ग्राम के धर्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।