नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर
रायसेन,
जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रभावी कार्यप्रणाली, सुदृढ़ मॉनिटरिंग एवं व्यापक जनसहभागिता के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2,794 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) में से 2794 HLBs का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कि 100 प्रतिशत है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में रायसेन जिले ने मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (HLO) में मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। रायसेन जिले ने एक बार पुनः सिद्ध किया है कि जब नेतृत्व, टीम और जनभागीदारी साथ हो तो परिणाम असाधारण होते है। स्वगणना में प्रदेश में प्रथम रहने के बाद अब मकान सूचीकरण (Census Houses) में भी रायसेन जिले ने शीर्ष स्थान अर्जित किया है। यह उपलब्धि जिले के प्रत्येक प्रगणक, पर्यवेक्षक, चार्ज अधिकारी और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का प्रतिफल है।





