ढकना-चपना गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 61 आवेदनों का हुआ निराकरण।नये कनेक्शन, बिल शिकायत, लोड परिवर्तन सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान

नसीम खान सांची
सांची,,,,मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अंतर्गत आज दिनांक 18 मई 2026 को ढकना-चपना गांव में संपर्क अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
आयोजित शिविर में कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5 आवेदन बिजली बिल संबंधी शिकायतों के रहे। वहीं 21 उपभोक्ताओं के नये विद्युत कनेक्शन किये गये तथा 3 प्रकरणों में लोड परिवर्तन संबंधी कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान 23 उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल जमा किये गये। इसके अतिरिक्त सप्लाई संबंधी शिकायत, नाम परिवर्तन एवं अन्य विभिन्न समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि संपर्क अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा विभागीय अमले द्वारा उनका निराकरण किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संपर्क अभियान उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच भरोसे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर का प्रशिक्षण प्रारम्भ

    नसीम खान सांची, रायसेन रायसेन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग संचालनालय भोपाल तथा मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में रायसेन जिला मुख्यालय स्थित डाइट…

    विधायक निधि से आए पानी के टेंकर जनपद परिसर में खड़े, ग्रामीण अब भी पेयजल संकट से परेशान।भीषण गर्मी में पंचायतों तक नहीं पहुंच सके टेंकर, जिम्मेदारों की उदासीनता पर उठे सवाल

    नसीम खान सांचीसांची,,, लगातार बढ़ती गर्मी और चढ़ते तापमान के बीच क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर का प्रशिक्षण प्रारम्भ

    नशामुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर का प्रशिक्षण प्रारम्भ

    विधायक निधि से आए पानी के टेंकर जनपद परिसर में खड़े, ग्रामीण अब भी पेयजल संकट से परेशान।भीषण गर्मी में पंचायतों तक नहीं पहुंच सके टेंकर, जिम्मेदारों की उदासीनता पर उठे सवाल

    विधायक निधि से आए पानी के टेंकर जनपद परिसर में खड़े, ग्रामीण अब भी पेयजल संकट से परेशान।भीषण गर्मी में पंचायतों तक नहीं पहुंच सके टेंकर, जिम्मेदारों की उदासीनता पर उठे सवाल

    ढकना-चपना गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 61 आवेदनों का हुआ निराकरण।नये कनेक्शन, बिल शिकायत, लोड परिवर्तन सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान

    ढकना-चपना गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 61 आवेदनों का हुआ निराकरण।नये कनेक्शन, बिल शिकायत, लोड परिवर्तन सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान

    किसान भुगतान की लाइन में, इधर कृषि विभाग निकाल रहा कृषि रथयात्रा

    बिजली समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क अभियान कैंप आज ढकना चपना पंचायत में

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत।सांची में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, वरिष्ठ नेता रतनलाल जायसवाल से भी की मुलाकात