नसीम खान सांची
सांची। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम गुलगांव के तालाब पर श्रमदान एवं साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से तालाब के जीर्णोद्धार एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य किए गए।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.एन. पांसे सहित श्री प्रदीप दीक्षित, श्री अजय असैया, श्री शेषराम शर्मा, श्रीमती प्रेमबाई सरपंच, श्री बाबूलाल अहिरवार, श्री रामलाल मोगिया उपसरपंच, सचिव श्री मुकेश कुमार, सहायक सचिव श्री फैजान खान तथा अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जल संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।





