बांधवगढ़ में टाइगर का कहर: महुआ गोही बिनने गई महिला की मौत

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम झलवार में टाइगर के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलबाई पति छोटे लाल गोड, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम झलवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार फूलबाई शुक्रवार सुबह जंगल में महुआ गोही बिनने गई थीं, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने महिला की तलाश शुरू की। दोपहर के समय जंगल क्षेत्र में खोजबीन के दौरान महिला का शव मिला। शव की स्थिति देखकर टाइगर के हमले की आशंका जताई गई, जिसकी पुष्टि वन विभाग द्वारा की गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर भेजा गया है। रात्रिकालीन समय होने के कारण पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।

इस हृदयविदारक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

इनका कहना है
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम झलवार में महिला का शव मिलने के बाद चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया टाइगर के हमले की आशंका जताई है। हालांकि डाक्टर शिव प्रजापति कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रात्रिकालीन समय होने के कारण पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    24 घंटे के भीतर बांधवगढ़ में फिर टाइगर का हमला, युवक की मौत

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर कूदरी बीट में ग्राम झलवार में 24 घंटे के भीतर टाइगर हमले की दूसरी घटना सामने आई…

    ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

    राजर्षि मिश्रा उमरिया मानपुर (उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में इन दिनों विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सराहनीय कार्य किए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    24 घंटे के भीतर बांधवगढ़ में फिर टाइगर का हमला, युवक की मौत

    24 घंटे के भीतर बांधवगढ़ में फिर टाइगर का हमला, युवक की मौत

    ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

    ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकास और जनसेवा की मिसाल, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

    विशेष जनकल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

    विशेष जनकल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

    बांधवगढ़ में टाइगर का कहर: महुआ गोही बिनने गई महिला की मौत

    बांधवगढ़ में टाइगर का कहर: महुआ गोही बिनने गई महिला की मौत

    महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन की भावना पर उठने लगे सवाल, प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ाने की मांग

    महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन की भावना पर उठने लगे सवाल, प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ाने की मांग

    मंगोलिया से सांची लौटे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश।भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत, चेतियागिर विहार में पुनर्स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु सुरक्षित रखा गया

    मंगोलिया से सांची लौटे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश।भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत, चेतियागिर विहार में पुनर्स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु सुरक्षित रखा गया