कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

नसीमखान सांची, रायसेन
सांची,,,
प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी को सुदृढ़ बनाने पर विशेष कार्य किया जा रहा है, जो आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम रायसेन जिले की सभी परियोजनाओं में संचालित किया जा रहा है।
तीन चरणों में संचालित इस अभियान के प्रथम चरण में बच्चों का गतिविधि आधारित आकलन पाँच विकासात्मक क्षेत्रों में किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य बच्चों की विद्यालय के लिए तैयारियों का स्तर समझना तथा समुदाय में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
अभियान के द्वितीय चरण में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रतिदिन वीडियो आधारित गतिविधियाँ साझा की जा रही हैं। सुपरवाइजर, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अभिभावकों को डिजिटल माध्यम से जोड़कर यह प्रयास किया जा रहा है कि माता-पिता घर पर खेल-आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में भागीदारी करें और उनके प्रभावी “लर्निंग पार्टनर” बनें।
सांची परियोजना की 335 आंगनवाड़ियों को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है। कार्यक्रम की सतत निगरानी प्रथम फाउंडेशन के जिला रिसोर्स पर्सन रामकृष्ण दांगी द्वारा की जा रही है।
दैनिक भ्रमण के दौरान श्री दांगी ने सांची-1 सेक्टर के ग्राम मड़वाई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर समुदाय के साथ संवाद किया तथा कार्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों के साथ नियमित रूप से सीखने संबंधी गतिविधियाँ करने और विद्यालय पूर्व तैयारी में सहयोग देने का संकल्प लिया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में प्रवेश से पूर्व बच्चों की समग्र तैयारी सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया का प्रभावी सहभागी बनाना है।
जब अभिभावक सीखने की प्रक्रिया से जुड़ते हैं, तब बच्चों का विद्यालयी भविष्य और अधिक मजबूत बनता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    नसीमखान सांची परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।सांची,,,नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा