बाड़ी पुलिस ने 7 दिन में गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिवार से मिलाया

नसीमखान रायसेन सांची की रपोर्ट

तलाश अभियान के बाद रायसेन जिले के खरबई क्षेत्र से बरामद, परिजनों ने जताया आभार

बाड़ी। बाड़ी पुलिस ने सात दिन पूर्व दर्ज गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुम्मन खां उर्फ सलीम के गुम होने की सूचना लगभग सात दिन पूर्व बाड़ी थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और गुमशुदा की तलाश के लिए प्रयास तेज किए।
बताया गया कि एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्तरों पर तलाश अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने रायसेन जिले के खरबई क्षेत्र में पहुंचकर गुमशुदा व्यक्ति को खोज लिया।
इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित रूप से बाड़ी लेकर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुमशुदा के मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल देखा गया तथा परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने गुमशुदा की तलाश में सहयोग देने वाले सोशल मीडिया माध्यमों एवं स्थानीय पत्रकारों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
समयबद्ध प्रयास और समन्वित कार्रवाई से गुमशुदा को परिवार से मिलाने में पुलिस को सफलता मिली।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीधी पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जा जागरूक

    दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल सीधी थाना प्रभारी एस आर भगत ने सीधी थाना क्षेत्र के डोमहार गांव में सेफ क्लिक के बारे में पम्पलेट बांट कर लोगों को जागरूक…

    विकास के दावों के बीच कई मोहल्ले अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित।वार्ड क्रमांक 4 की गली बनी चर्चा का विषय, स्थानीय लोगों ने सफाई और सुधार कार्य की उठाई मांग

    नसीमखान सांची सांची — नगर में विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं को लेकर समय-समय पर बड़े दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन कई क्षेत्रों की स्थिति अब भी स्थानीय नागरिकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीधी पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जा जागरूक

    सीधी पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जा जागरूक

    विकास के दावों के बीच कई मोहल्ले अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित।वार्ड क्रमांक 4 की गली बनी चर्चा का विषय, स्थानीय लोगों ने सफाई और सुधार कार्य की उठाई मांग

    विकास के दावों के बीच कई मोहल्ले अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित।वार्ड क्रमांक 4 की गली बनी चर्चा का विषय, स्थानीय लोगों ने सफाई और सुधार कार्य की उठाई मांग

    मानसून की दस्तक के बाद भी सांची में एक दिन छोड़ पेयजल आपूर्ति, नागरिकों में रोष।जलसंवर्धन योजना से आपूर्ति शुरू होने के बावजूद नियमित जल वितरण नहीं होने पर उठे सवाल, नगर परिषद ने कंपनी से प्रतिदिन आपूर्ति का प्रयास करने की बात कही।

    मानसून की दस्तक के बाद भी सांची में एक दिन छोड़ पेयजल आपूर्ति, नागरिकों में रोष।जलसंवर्धन योजना से आपूर्ति शुरू होने के बावजूद नियमित जल वितरण नहीं होने पर उठे सवाल, नगर परिषद ने कंपनी से प्रतिदिन आपूर्ति का प्रयास करने की बात कही।

    बाड़ी पुलिस ने 7 दिन में गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिवार से मिलाया

    बाड़ी पुलिस ने 7 दिन में गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिवार से मिलाया

    बड़े-बड़े होटल और गार्डनों की आगोश में सिमटता विश्व ऐतिहासिक स्थल सांची ।तेजी से बढ़ते व्यावसायिक विस्तार और बदलते भू-परिदृश्य के बीच संरक्षण, पहचान और निगरानी को लेकर उठने लगे सवाल।

    बड़े-बड़े होटल और गार्डनों की आगोश में सिमटता विश्व ऐतिहासिक स्थल सांची ।तेजी से बढ़ते व्यावसायिक विस्तार और बदलते भू-परिदृश्य के बीच संरक्षण, पहचान और निगरानी को लेकर उठने लगे सवाल।

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल