नसीमखान सांची
सांची,,, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायको के रिक्त स्थान भरने का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार करना पड रहा था अब यह प्रक्रिया की महिला बाल विकास द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं ।
जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग में लंबे अरसे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायको के पद रिक्त पड़े थे इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार करना पड रहा था अब विभाग में शासन के आदेशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायको के रिक्त पदों की प्रक्रिया शुरू करने से अभ्यर्थियों को उम्मीद जग गई है महिला बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विभाग में रिक्त पदों की भर्ती हेतु शासन के आदेशानुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस प्रक्रिया के तहत यह प्रक्रिया एक जुलाई 26 से शुरू कर दी गई हैं यह प्रक्रिया 13 जुलाई 26 तक चलाईं जायेगी इस प्रक्रिया के तहत इच्छुक पात्र हितग्राहियों को एमपी आनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से की जायेगी ।महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि इच्छुक पात्र हितग्राहियों को विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त करना होगी अधिकारी ने बताया कि आफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगें एवं रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जायेगी इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अनेक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध होगा ।





