नसीमखान सांची
सांची,,,क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी का जन्मदिन बुधवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नगर के भाजपा के पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल, जो लंबे समय से पैरों की गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने और खड़े होने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, ने भी अपनी शारीरिक अस्वस्थता को आड़े नहीं आने दिया।
श्री जायसवाल सहारे के बल पर खड़े हुए और अपने निवास पर जरूरतमंद लोगों को आमंत्रित कर फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी के जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की ईश्वर से कामना की। कार्यक्रम में उनके सहयोगी एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
श्री जायसवाल ने कहा कि डॉ. प्रभूराम चौधरी के प्रति उनका स्नेह और सम्मान इतना गहरा है कि स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद वे इस अवसर का हिस्सा बनने से स्वयं को रोक नहीं सके।
यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि सच्चा सम्मान और आत्मीयता शारीरिक कठिनाइयों से कहीं अधिक मजबूत होती है।





