ग्यारसपुर: आसिफ खान बस स्टैंड पर आज किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा ई-टोकन व्यवस्था तत्काल समाप्त करने, मूंग की 100% सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, किसानों को समय पर भुगतान करने, फसल का उचित समर्थन मूल्य देने तथा खरीदी केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री इंदल सिंह कंसाना का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सदस्य दीक्षा लोधी जनपद सदस्य अनीश खान मंसूरी प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री नीलम रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी वरिष्ठ नेता लीलाधर कुशवाहा , बबलू रघुवंशी दीपेश दांगी, हरेंद्र यादव सूरज लोधी सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए




