सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नटीआई रामविलोचन शर्मा ने दिलाया अनुशासन और साइबर सुरक्षा का संदेश, छात्र परिषद के साथ किया पौधरोपण

नसीमखान सांची
सांची,,,सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सांची में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित छात्र परिषद (स्कूल कैबिनेट) के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (टीआई) रामविलोचन शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक फादर जोसेफ आरिकाट ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत कर किया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित स्कूल कैबिनेट के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था की प्राचार्या सिस्टर लूसी ने सभी छात्र परिषद सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि टीआई रामविलोचन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन और जागरूकता ही सफलता की मजबूत नींव है।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एवं स्कूल कैबिनेट के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शपथ, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ नवगठित छात्र परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र की जिम्मेदारियों का शुभारंभ किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    यूसीसी क्या है और इससे क्या बदलेगा? मध्य प्रदेश में नए कानून को लेकर बढ़ी चर्चा

    भोपाल : मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, यह विषय केवल राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका…

    सड़कों से संसद तक: विरोध प्रदर्शनों के बीच संवाद की तलाश

    New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर बड़े जनआंदोलनों और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। हाल के दिनों में विभिन्न संगठनों और समूहों द्वारा किए जा रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूसीसी क्या है और इससे क्या बदलेगा? मध्य प्रदेश में नए कानून को लेकर बढ़ी चर्चा

    सड़कों से संसद तक: विरोध प्रदर्शनों के बीच संवाद की तलाश

    लोकतंत्र, विरोध और संसद: मानसून सत्र में क्यों तेज हुई बहस?

    विदिशा में 48 घंटे में दूसरी वारदात, हैदरगढ़ में किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

    निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का खुलासा, सांची पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।दो लाख रुपये का चोरी गया माल, नगदी, ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद; 16 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला

    निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का खुलासा, सांची पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।दो लाख रुपये का चोरी गया माल, नगदी, ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद; 16 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला

    “25 साल सत्ता से बाहर रहे, अब भी गुटबाजी करेंगे तो बाहर ही बैठे रहेंगे”: अजय सिंह राहुल भैया