तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

नसीमखान सांची
सांची,,,लंबे इंतजार के बाद सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और खेतों में लगी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नया जीवन मिल गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई वर्षा के बाद किसानों ने तेजी से सोयाबीन की बुवाई और धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बाद बारिश थम जाने से खेतों में नमी कम होने लगी और फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई थी। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।
सोमवार दोपहर बाद जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, किसानों ने राहत की सांस ली। इस बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
वहीं, नगर में भी तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
समय पर हुई यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है, जिससे अच्छी फसल की उम्मीद फिर से जाग उठी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    दिल्ली में किसान प्रदर्शन आज: किसान घाट के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने…

    वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

    नसीमखान खान सांची, रायसेनसांची,,,नगर एवं आसपास के क्षेत्र में इन दिनों वाहनों पर अवैध रूप से हूटर लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नेताओं, उनके समर्थकों और कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में किसान प्रदर्शन आज: किसान घाट के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

    वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

    वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

    यूसीसी क्या है और इससे क्या बदलेगा? मध्य प्रदेश में नए कानून को लेकर बढ़ी चर्चा

    सड़कों से संसद तक: विरोध प्रदर्शनों के बीच संवाद की तलाश

    लोकतंत्र, विरोध और संसद: मानसून सत्र में क्यों तेज हुई बहस?