वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

नसीमखान खान सांची, रायसेन
सांची,,,नगर एवं आसपास के क्षेत्र में इन दिनों वाहनों पर अवैध रूप से हूटर लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नेताओं, उनके समर्थकों और कुछ आम नागरिकों द्वारा भी वाहनों पर हूटर लगाकर सड़कों पर दौड़ना आम बात हो गई है। इसके बावजूद पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, सरकार ने हूटर के उपयोग के लिए स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं। न्यायालय भी समय-समय पर अनधिकृत हूटरों पर रोक लगाने के निर्देश दे चुका है। जबकि नियमानुसार निजी वाहनों पर बिना अनुमति हूटर लगाना गैर कानूनी है केद्रीय मोटर वाहन नियम सी एम वी आर एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल आपातकालीन वाहनों को ही इसकी अनुमति दी गई है ।इसके बावजूद अनेक लोग नियमों को दरकिनार कर अपने निजी वाहनों पर हूटर लगाकर प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं।
नगर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ऐसे वाहन अक्सर हूटर बजाते हुए गुजरते हैं, जिससे आम लोगों को भ्रम होता है कि कोई विशिष्ट अथवा उच्च पदस्थ अधिकारी का वाहन निकल रहा है। इतना ही नहीं, कई बार ऐसे वाहन पुलिस जांच चौकियों से भी बिना रोक-टोक निकल जाते हैं, जबकि आम नागरिकों के वाहनों की नियमित जांच की जाती है।
लोगों का कहना है कि यदि नियम सभी के लिए समान हैं तो अवैध हूटर लगाने वालों के विरुद्ध भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। लगातार बढ़ते इस चलन से यातायात नियमों की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी।
थाना प्रभारी सांची आर.बी. शर्मा ने कहा, “अनेक वाहन सड़कों पर हूटर लगे हुए दिखाई देते हैं। ऐसे मामलों में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिये।
अवैध हूटरों पर सख्त कार्रवाई ही यातायात नियमों का सम्मान और कानून के समान अनुपालन को सुनिश्चित कर सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    दिल्ली में किसान प्रदर्शन आज: किसान घाट के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने…

    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

    नसीमखान सांचीसांची,,,लंबे इंतजार के बाद सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और खेतों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में किसान प्रदर्शन आज: किसान घाट के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

    वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

    वाहनों पर अवैध हूटरों का बढ़ता चलन, नियमों की उड़ रही धज्जियां।नेताओं से लेकर आम लोगों तक वाहनों में हूटर का इस्तेमाल, कार्रवाई के अभाव में बेखौफ हो रहे नियम तोड़ने वाले

    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

    तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान।लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से सोयाबीन और धान की फसलों को मिली राहत, मौसम भी हुआ सुहावना।

    यूसीसी क्या है और इससे क्या बदलेगा? मध्य प्रदेश में नए कानून को लेकर बढ़ी चर्चा

    सड़कों से संसद तक: विरोध प्रदर्शनों के बीच संवाद की तलाश

    लोकतंत्र, विरोध और संसद: मानसून सत्र में क्यों तेज हुई बहस?