स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में रखा गया मौन ,कलेक्टर ने की विभागीय गतिविधियों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

नसीम खान संपादक
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे की उपस्थिति में दो मिनिट का मौन धारण किया गया तथा शहीदों को श्रृद्धांजली दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, निकायों में भी शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण किया गया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाली विकास यात्राओं की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुबे ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितलाभ वितरण की तैयारियों की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, प्रसव पूर्व सेवाओं की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, संबल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यप्रगति सहित अनेक विभागों की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्यवाही

रायसेन से नसीम खान की रिपोर्ट :- भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने रायसेन के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आर एन साहू उर्फ गुड्डा साहू को नामांतरण के…

मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

जबलपुर मध्यप्रदेश में लगभग 15000 डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं वही इससे पहले 2 दिन तक सांकेतिक हड़ताल डॉक्टर्स के द्वारा की गई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

ग्राम गौरव दिवस चिल्हारी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्राम गौरव दिवस चिल्हारी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।