खतरे से खाली नहीं स्तूप चौराहा पार करना । हमेशा बना रहता अनहोनी का डर।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर विकास सहित सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं परन्तु इस नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग ने नागरिकों सहित पर्यटकों के सामने सड़क पार करने मुसीबत खड़ी कर रखी है जिससे हमेशा सड़क पार करने लोगों को लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है बावजूद इसके लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व ऐतिहासिक स्थल पर विकास सहित सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किसी से छिपे नहीं है । इस स्थल पर विकास मात्र चर्चाओं में सिमट कर रह गया तो इस स्थल पर नागरिकों सहित बड़ी संख्या में पर्यटकों की सुरक्षा की बात भी यदा-कदा सुनने मिल जाती है परन्तु वास्तविकता इससे कोसों दूर दिखाई देती है इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग निकाला गया है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी सहित कम दूरी के छोटे बड़े वाहनों की भाग-दौड़ चौबीस घंटे सुचारू बनी रहती है इस स्थल पर बेधड़क वाहन चालकों की अंधी रफ्तार से आये दिन छोटे बड़े हादसे देखने सुनने को मिल जाते हैं इन हादसों में अनेक लोग या तो अपनी जान गंवा बैठते हैं या गंभीर घायल अवस्था में जिंदगी मौत के बीच लडाई लड़ते देखे जाते हैं परन्तु इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई न तो सुरक्षा के कहीं कोई संकेत बोर्ड ही लगाये जा सके न ही सांकेतिक सुरक्षा के उपाय ही किये जा सके हैं यहां तक कि नागरिकों सहित पर्यटकों को सड़क पार करने काफी लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है अथवा अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चालकों को अपने हाथों से ठहरने के संकेत दिए जाकर सड़क पार करने की हिम्मत जुटानी पड़ती है इनमें पुरुष महिला बच्चे सहित बुजुर्ग शामिल रहते हैं तब कहीं जाकर बामुश्किल सड़क पार हो पाती है
खतरे से खाली नहीं स्तूप चौराहा पार करना । हमेशा बना रहता अनहोनी का डर।
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर विकास सहित सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं परन्तु इस नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग ने नागरिकों सहित पर्यटकों के सामने सड़क पार करने मुसीबत खड़ी कर रखी है जिससे हमेशा सड़क पार करने लोगों को लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है बावजूद इसके लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व ऐतिहासिक स्थल पर विकास सहित सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किसी से छिपे नहीं है । इस स्थल पर विकास मात्र चर्चाओं में सिमट कर रह गया तो इस स्थल पर नागरिकों सहित बड़ी संख्या में पर्यटकों की सुरक्षा की बात भी यदा-कदा सुनने मिल जाती है परन्तु वास्तविकता इससे कोसों दूर दिखाई देती है इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग निकाला गया है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी सहित कम दूरी के छोटे बड़े वाहनों की भाग-दौड़ चौबीस घंटे सुचारू बनी रहती है इस स्थल पर बेधड़क वाहन चालकों की अंधी रफ्तार से आये दिन छोटे बड़े हादसे देखने सुनने को मिल जाते हैं इन हादसों में अनेक लोग या तो अपनी जान गंवा बैठते हैं या गंभीर घायल अवस्था में जिंदगी मौत के बीच लडाई लड़ते देखे जाते हैं परन्तु इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई न तो सुरक्षा के कहीं कोई संकेत बोर्ड ही लगाये जा सके न ही सांकेतिक सुरक्षा के उपाय ही किये जा सके हैं यहां तक कि नागरिकों सहित पर्यटकों को सड़क पार करने काफी लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है अथवा अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चालकों को अपने हाथों से ठहरने के संकेत दिए जाकर सड़क पार करने की हिम्मत जुटानी पड़ती है इनमें पुरुष महिला बच्चे सहित बुजुर्ग शामिल रहते हैं तब कहीं जाकर बामुश्किल सड़क पार हो पाती है । जबकि स्तूप चौराहा गुलगांव चौराहा जो सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाले चौराहे रहते हैं मुख्य चौराहे पर बसस्टेंड रेलवे स्टेशन सहित स्तूप पहुंचा जाता है इस चौराहे पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है दूसरी ओर गुलगांव चौराहा इस चौराहे से लगभग पचास गांव के लोगों का भोपाल विदिशा सहित पर्यटक स्थल उदयगिरि पहुंचना लगा रहता है । परन्तु कहीं कोई सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था नहीं रह पाती हालांकि इस ऐतिहासिक स्थली पर पुलिस प्रशासन ने मात्र एक यातायात आरक्षक की व्यवस्था की है परन्तु वह भी थाना पुलिस के साथ पुलिस के पाइंटों पर ही वाहन चेकिंग में रहने से व्यस्ततम क्षेत्र भगवान भरोसे होकर रह जाते हैं इन चौराहों से वाहनों की तेज रफ्तार पर पुलिस की न तो नजर पहुंच पाती है न ही पुलिस नियंत्रण ही रह पाता है जिससे वाहनों की अंधी रफ्तार हर समय दुर्घटना को न्योता देती दिखाई देती है यही हाल हेडगेवार कालोनी के व्यस्ततम चौराहे पर वाहनों की अंधी रफ्तार से आये दिन दुर्घटना होती रहती है तथा इन चौराहों पर न तो पुलिस की कभी वाहन चेकिंग न ही अंधी रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर ही लगाम लगाने की कोशिश ही हो पाती है पुलिस प्रशासन इन व्यस्ततम क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था सुचारू बनाए जिससे वाहनों की अंधी गति पर लगाम कस सके तथा दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा