पटना ने विपक्ष की बैठक ,नेता बोले इतिहास बदल रहा है ,पड़े पूरी खबर

राजनीति डेस्क

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए पटना (बिहार) में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। अब दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के सीएम और बैठक के मेजबान नीतीश कुमार ने कहा, ‘एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। जल्द अगली मीटिंग होगी। जिसमें तय होगा की कौन कहां लड़ेगा। जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। वे सब इतिहास बदल रहे हैं। हम सबका अभिनंदन करते हैं।

पटना की बैठक से कांग्रेस नेतृत्व भी संतुष्ट है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं। जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे। हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा।’

वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है। यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। हर पार्टी में थोड़ा बहुत मतभेद है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी।’

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘जो मुल्क के अंदर हो रहा है और हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है उसका प्रयोगशाला हमारा जम्मू-कश्मीर बन चुका है। हमने जिस महात्मा गांधी, नेहरू के मुल्क के साथ हाथ मिलाया है वही आइडिया ऑफ इंडिया है।’
महराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘देश की एकता, अखंडता बनाए रखने के लिए हम एक साथ आए हैं। इसके आगे हमारे प्रजातंत्र पर आघात करेगा उसका हम सब मिलकर विरोध करेंगे। जो भी देश में तानाशाही लाना चाहेगा उसके ख़िलाफ हम एक साथ रहेंगे।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘पटना में जो बैठक हुआ है वो अच्छा हुआ है। हमने तीन चीज पर जोर दिया है-हम लोग एक है, हम लोग एक साथ लड़ेंगे। बीजेपी चाहती है कि इतिहास बदला जाए और हम चाहते हैं कि बिहार से इतिहास बचाया जाए।

Related Posts

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

नसीमखान सांचीसांची — चैत्र माह की नौदुर्गा प्रारंभ होते ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गई है। नगर के मंदिरों में विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

ग्राम गौरव दिवस चिल्हारी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्राम गौरव दिवस चिल्हारी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।