सांची में गर्मी का कहर, हरियाली खत्म होने से बढ़ी परेशानी

नसीमखान
नगरवासियों को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन के लिए तरसना पड़ रहा।

सांची,, एक समय हरियाली के लिए पहचाने जाने वाले ऐतिहासिक नगर सांची में आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। गर्मी ने इस बार अपना रोद्र रूप धारण कर लिया है, और नगरवासी झुलसती धूप तथा उमस भरी गर्म हवाओं से बेहाल हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह नगर की तेजी से खत्म होती हरियाली मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह नगर हराभरा हुआ करता था तथा नगर की हरियाली भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में पीछे नहीं रहती थी परन्तु इस नगर को विकास का जामा पहनाने की कवायद के तहत नगर की हरियाली तहसनहस हो गई तब इस नगर में सड़क और भवन निर्माण की होड़ में नगर के सैकड़ों पेड़ काट दिए गए, जिससे नगर की हरित आच्छादित छवि अब बीते दिनों की बात बन चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व जब राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत पेड़ काटे गए थे, तब जनता और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विरोध प्रदर्शन हुआ था। तब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पेड़ लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय के साथ वह आश्वासन भी हवा हो गया।
हरियाली के अभाव ने न केवल नगर की सुंदरता छीनी है, बल्कि इससे लोगों को मिलने वाली शुद्ध वायु और ऑक्सीजन की भी भारी कमी हो गई है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव से लोग न केवल बीमार पड़ रहे हैं, बल्कि सामान्य जीवन भी अस्त-व्यस्त हो चला है। बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा मरीजों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही हरियाली को बहाल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सांची की फिजा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। अब ज़रूरत है कि प्रशासन और आमजन मिलकर पेड़ लगाने की दिशा में गंभीर प्रयास करें और नगर को फिर से हरा-भरा बनाये। हालांकि इस नगर में समय समय पर लाखों रुपए खर्च कर पौधे रोपे गए परन्तु यह मात्र दिखावा साबित हो कर रह गया तथा सरकार की राशि की भेंट चढती रही नतीजा कुछ नहीं निकला ।नगर को हराभरा मात्र अखबारों तक ही सिमट कर रह गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश