कलेक्टर श्री दुबे ने की गीता महोत्सव के आयोजन संबंधी तैयारियों की समीक्षारायसेन वन परिसर में 11 दिसम्बर को जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन

नसीमखान

रायसेन,
मप्र शासन के निर्देशानुसार जिले में 11 दिसम्बर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में गीता महोत्सव के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। जिले में गीता जयंती पर 11 दिसम्बर को रायसेन स्थित वन परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले में बरेली क्षेत्र में स्थित भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए विशेष स्थल जामगढ़ में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किए जाएंगे। इसके साथ ही सम्पूर्ण जिले में भी गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री दुबे ने रायसेन वन परिसर में 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गीता महोत्सव के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियां पर्याप्त समय पहले पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने गीता महोत्सव के मिनट टू मिनट कार्यक्रम, महोत्सव का शुभारंभ, संतों और विद्धवानों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान, श्रीमद्भगवत गीता के अध्यायों का सस्वर सामुहिक पाठ आदि पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि गीता जयंती पर जिले में स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार, रौशनी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को गीता महोत्सव के आयोजन संबंधी दायित्व सौंपते हुए पूरी लगन और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी, धर्मगुरू भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल