एक तरफ डामरीकरण दूसरी तरफ सडक मे दिया गढ्ढा ।वाहन चालकों के उठाना पड़ रही परेशानी ।

नसीम खान
सांंची,,, नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग को गढ्ढों से छुटकारा दिलाने नवीन डामरीकरण कार्य चल रहा है तो इसी समय वाटर प्लांट कंपनी को अपनी पाइप लाइन को ठीक करने की याद आ गई तथा पाइप लाइन हेतु सर्विस रोड पर गढ्ढे खोद डाले जिससे भारी संख्या में वाहनों की दिक्कत उठाने पर मजबूर होना पड रहा है जिससे सडको पर जाम की स्थिति बनने लगी है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ऐजेंसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया है इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को सर्विस रोड से चलाया जा रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार चौबीस घंटे छोटे बडे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है इससे नगर का वातावरण धूल मय हो चुका है तथा लोगों को सडको को पार करने बडी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं इस डामरीकरण से सडको की मियाद तो बढ ही रही हैं बल्कि सडको पहले गढ्ढों से छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ गई है जिससे वाहनों को सडको पर चलने की परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा । परन्तु सर्विस रोडो के बीचोबीच वाटर प्लांट कंपनी द्वारा लगातार सर्विस रोडो पर गढ्ढे कर पक्की राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित सडको को तहसनहस करने का खेल जारी है ।जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण कार्य जारी है तभी वाटर प्लांट कंपनी ने भी सर्विस रोडो के बीचोंबीच गहरे गढ्ढे करना शुरू कर दिया है जिससे वाहनों का निकलना तो पूरी तरह बंद सा हो चुका है बल्कि पैदल चलने वाले भी मुश्किल उठाने मजबूर हो गए है पूर्व में भी कंपनी द्वारा सर्विस रोड पर बीजों बीच पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खुदाई कर डाली थी तथा खुदी मिट्टी डालने से अब लोगों को धूल के गुब्बारों की मार झेलने मजबूर होना पड रहा है इस ओर से जिम्मेदार बेखबर बने बैठे हैं जिसका खामियाजा जहाँ सडको पर चलने वाले वाहनों को भुगतना पड़ रहा है तो इन सडको से उडने वाली धूल से वातावरण तो पूरी तरह प्रदूषित हो ही रहा है बल्कि लोगो को इस उडने वाली धूल से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ गया है इस धूल से सबसे अधिक खतरा स्वांस दमे के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है ।प्रशासन को खबर लेने की फुर्सत नहीं दिखाई दे रही हैं ।जबकि सडको किनारे सरकारी दफ्तरों में भी धूल के गुब्बारो से अछूते नहीं रहे है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।