राष्ट्रीय स्तर पर रायसेन के खिलाड़ियों की धूमजीते 3 रजत व 3 कांस्य पदक

नसीम खान

रायसेन,
टेहरी उत्तराखंड में 10 से 13 दिसम्बर 2024 तक आयोजित 35वी सीनियर राष्ट्रीय केनौ स्प्रिंट चैम्पियनशिप में साँची रायसेन की दीपा राजपूत ने 1 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 04 पदक जीते। कु. दीपा राजपूत ने महिला 200 मी. में रजत पदक, महिला 1000 मी. में कांस्य पदक, महिला 500 मी. में कांस्य पदक, महिला 200 मी. में कांस्य पदक जीते। इसी प्रतियोगिता में जिले के ग्राम सूखा करार की कु. जानकी लवारिया ने 5000 मी. में रजत पदक मध्यप्रदेश के लिए प्राप्त किया ।
68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 बालिका हाँकी प्रतियोगिता दिनांक 9 से 13 दिसंबर 2024 मंदसौर में मध्यप्रदेश की टीम उप विजेता रही। मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की भूमिका पटेल व मुस्कान यादव का विशेष योगदान रहा, दोनों बालिकाओं ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश ने लीग मैचों में अपराजित रहकर पूल टॉप किया। प्रीक्वार्टर क्वार्टर फ़ाइनल में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 4.0 से, क्वार्टर फ़ाइनल में हरियाणा को 2.0 से तथा सेमीफ़ाइनल में उड़ीसा को 1.0 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। संघर्षपूर्ण फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की टीम झारखंड से 0.1 से पराजित होकर उपविजेता रही।
जिले के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडेय, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एंव उनके प्रशिक्षकों को बधाई एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।