सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर सहित अधिकारियों को लगाए गए बैचसशस्त्र सेना झण्डा निधि में कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने दिया अंशदान

नसीम खान

रायसेन,
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित अनेक अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बैच व झण्डे लगाए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जिला अधिकारियों ने सशस्त्र सेना झण्डा निधि हेतु सहयोग राशि दी गई। उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऐसे जवान जो देश की रक्षा, राज्य की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा के दौरान एवं प्राकृतिक आपदाओं में कर्तव्य पालन करते समय वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं, उनका स्मरण करने, सम्मान देने और देश के नागरिकों का अपने सैनिकों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए देश में प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर का दिन सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के कल्याण, विधवा एवं दिव्यांगों की आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए ध्वज वितरित कर धनराशि एकत्रित की जाती है।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, प्रति वर्ष हमें ऐसा स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है जब हम भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परम्परा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं। यह बात कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने जिले के नागरिकों से जिला सशस्त्र सेना झण्डा निधि में अंशदान देकर सहयोग करने की अपील करते हुए कही। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों, कार्यालय प्रमुखों को भी सशस्त्र सेना झण्डा निधि में सहयोग राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि झण्डा दिवस निधि में दान हेतु राशि चैक या बैंक ड्राफ्ट के जरिये ‘‘जिला सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि भोपाल‘‘ के नाम से बनवाकर अथवा कलेक्टर कार्यालय रायसेन में स्थापित सीसीबी की बैंक ब्रांच में संधारित खाता क्रमांक 165003040798 में राशि जमा कराई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय शस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं उनका पुण्य स्मरण करना तथा सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धनराशि एकत्र करना हैं। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, सिलाई, कड़ाई एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता के लिए किया जाता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल