जिले में नशीले पदार्थो की अवैध खेती और विक्रय ना हो- कलेक्टर श्री दुबेकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
जिले में नशीले पदार्थो और नशीली दवाओं का व्यापार, परिवहन और उत्पादन आदि अवैध कारोबार ना हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में अफीम, गांजा, भांग आदि नशीले पदार्थो की अवैध खेती का ना हो, इसके लिए सभी समन्वय के साथ तत्परता से काम करें। संदिग्ध या संभावित जगहों का सतत् निरीक्षण किया जाए। उन्होंने उप संचालक कृषि को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थाओं के समीप स्थित दुकानों पर नशीले पदार्थो का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित करें। शैक्षणिक संस्थानों के समीप स्थित दुकानों की सतत् जांच की जाएं। उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को जिले में नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता लाने, नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ड्रग इंस्पेक्टर को भी मेडिकल दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने भी अधिकारियों को सूचना संकलन आदान प्रदान करते हुए नशीली वस्तुओं पर प्रभावी नियंत्रण करना सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अफीम, गांजा की खेती की सूचना विभिन्न स्रोतों यथा किसान, चौकीदार, आमजन आदि से प्राप्त करें। नशीले पदार्थो के उत्पादन, विक्रय या परिवहन की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, आबकारी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल