K S  पावर प्लांट द्वारा लिखित वादा कर तानाशाही रवैया ,मांगे पूरी नहीं होने पर पीड़ित किसानों द्वारा आत्मदाह करने की चेतावनी लगातार 8 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी

लोकेशन बसंतपुर बिर्रा
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता गिरिजाशंकर देवांगन
             बसंतपुर बैराज परियोजना से प्रभावित किसानों द्वारा अपने हक की मांग को लेकर लगातार संघर्ष जारी है।14 साल बाद भी आज तक किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों का अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार 8 दिनों से जारी है। किसान बैराज पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
       दिनांक 15.01.2025 को किसानों द्वारा एस डी एम कार्यालय पर गये थे। एस डी एम द्वारा 16.01.2025 को आने के लिए आश्वासन दिये थे और नही पहुंचे। एस डी एम के प्रतिनिधि के रूप में बम्हनीडीह नायब तहसीलदार पहुंचे। और किसानों के मांगों का अनदेखी कर किसानों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों को लालच दिया जा रहा है कि प्रतिवर्ष बसंतपुर गांव को 1 लाख रुपए विकास के लिए दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि क्या 1लाख रुपए में गांव का विकास हो पाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगी। किसानों के प्रतिनिधि के रूप में अकलतरा से समाजसेवी ज्योति नोर्गे, भैया सत्यप्रकाश निर्मलकर, कांग्रेस युवा नेता एवं समाजसेवक कृष्णा साहू जी ग्राम सरपंच, पूर्व सरपंच, गांव के माता बहनों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

             किसानों का कहना है कि कोई भी जन-प्रतिनिधि , विधायक, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य द्वारा उनकी लड़ाई के लिए आगे नहीं आ रहा है। जिससे हमें आज न्याय पाने में कठिनाइ हों रही है। और ये नेता लोग चुनाव के समय वोट मांगने आ जाएंगे। आज हम भले ही छोटे संख्या में हैं लेकिन आने वाले समय में आंदोलन हजारों की संख्या में आगे बढ़ेगी। और हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हक की लडाई जारी रहेगी। किसानों का कहना है कि हम शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और हम कोई वाद विवाद की स्थिति नहीं चाहते। लेकिन आज नायब तहसीलदार द्वारा जो पंप बंद था उसे जबरन चालू किया गया। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

नोट: यह खबर की सारी जिम्मेदारी स्थानीय रिपोर्टर की रहेगी सूत्रों के अनुसार खबर तैयार की गई है ।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार